देश की खबरें | नेता की हत्या के मामले में भाकपा (माले) के कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद के मलकपेट में 15 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता केतवथ चंदू राठौड़ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के सदस्य राजेश उर्फ राजन्ना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 19 जुलाई हैदराबाद के मलकपेट में 15 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता केतवथ चंदू राठौड़ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के सदस्य राजेश उर्फ राजन्ना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, राजेश और राठौड़ ने मिलकर हैदराबाद के बाहरी इलाके में गरीबों के लिए करीब 2,000 झोपड़ियां बनाई थीं जिसके बदले राठौड़ ने 1,300 लोगों से एक-एक हजार रुपये वसूले थे। बाद में इस 13 लाख रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसके अलावा, राठौड़ ने एक बिल्डर से 12 लाख लिए थे, जिसमें राजेश की मदद से बिल्डर को कथित तौर पर माओवादी संपर्कों के जरिए धमकाया गया था। पैसा न मिलने पर राजेश नाराज हो गया था।

पुलिस के अनुसार, राजेश को राठौड़ पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक भी था। इसी रंजिश में उसने आंध्र प्रदेश के बदमाशों के जरिये राठौड़ की हत्या करवा दी।

पुलिस ने तकनीकी जांच और फिंगरप्रिंट के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को 18 जुलाई को आंध्र प्रदेश के कावली के पास पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या और राज्य में चोरी व डकैती में कई मामलों में शामिल होने की बात कबूल की। दो अन्य को उसी दिन तड़के तेलंगाना के वारंगल जिले से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट