देश की खबरें | बहराइच हिंसा मामले में पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच (उप्र), 18 अक्टूबर (उप्र) बहराइच में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार पांच लोगों को शुक्रवार को एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बहराइच (उप्र), 18 अक्टूबर (उप्र) बहराइच में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार पांच लोगों को शुक्रवार को एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए पांच लोगों सरफराज, मोहम्मद तालीम, अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी की अदालत में पेश किया गया।

हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा कारणों से सुनवाई अदालत के बजाय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर हुई।

इस बीच, शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलाके में कई दुकानें बंद रहीं, जबकि विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस अवरोधक लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों को वाहनों की जांच करते देखा गया। रविवार व सोमवार को हुई इस हिंसा से प्रभावित हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज बाजार की मुख्य मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने कोई नहीं आया।

हालांकि अन्य सभी मस्जिदों में नमाजियों की संख्या पिछले जुमे की अपेक्षा कम जरूर रही, लेकिन नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महराजगंज में भी किसी को नमाज अदा करने से नहीं रोका गया, हालांकि सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी रही।

महराजगंज क्षेत्र में ड्रोन व हेलीकॉप्टर भी उड़ते नजर आए। कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व आरआरएफ के जवान गश्त करते दिखे। कस्बे में अधिकतर लोग घरों में रहे, कुछेक लोग ही बाहर नजर आए।

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। जिले को नौ सेक्टर व तीन जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में चप्पे-चप्पे पर पहरा रहा। महराजगंज, बहराइच और अन्य कस्बों व गांवों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया।

शुक्रवार को भी महाराजगंज बाजार में सन्नाटा रहा, लेकिन अन्य बाजार खुले रहे। बाजार में लोगों की आवाजाही देखी गई। हालांकि, सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। जगह-जगह पुलिसकर्मी वीडियो कैमरा व मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करते नजर आए।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहराइच में एक व्यक्ति की हत्या के बाद हिंसा भड़काने के पांच संदिग्धों को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

दुर्गा पूजा शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव भड़काने और 22 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोपी पांच व्यक्ति कथित तौर पर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से लगती है।

अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ नेपाल सीमा के पास नानपारा थाना क्षेत्र के हाड़ा बसेहरी इलाके में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट