देश की खबरें | मकोका के तहत 2010 में दर्ज मामले में पांच आरोपी स्वतंत्र गवाह के अभाव में बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने डकैती और हमले के आरोप में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दर्ज मामले में पांच लोगों को बरी कर दिया है।

ठाणे, दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने डकैती और हमले के आरोप में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दर्ज मामले में पांच लोगों को बरी कर दिया है।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष किसी भी स्वतंत्र गवाह को पेश करने में विफल रहा और केवल पुलिस एवं आरोपियों के इकबालिया बयानों पर भरोसा किया।

विशेष अदालत के न्यायाधीश अमित एम शेटे ने मंगलवार को पारित आदेश में आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया और निर्देश दिया कि अगर किसी अन्य मामले में जरूरत नहीं हो तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

अभियोजन पक्ष के अनुसार यह घटना तीन फरवरी 2010 की रात को हुई थी, जब पीड़ित (एक चालक) दहिसर से सड़क मार्ग से लौट रहा था। वह एक मंदिर के पास रुका और कुछ देर के लिए कार से बाहर निकला। जब वह कार की ओर वापस आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। चालक को धक्का देकर कार में बिठा लिया और कार ले जाने की कोशिश की।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मकोका की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, "यह उल्लेख करना आवश्यक है कि आरोपियोa के अपराध को स्थापित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने जिन 14 गवाहों की जांच की, वे सभी पुलिस अधिकारी हैं। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के इकबालिया बयान पर भरोसा किया... लेकिन कोई भी स्वतंत्र साक्ष्य पेश करने में विफल रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू