जरुरी जानकारी | राजकोषीय घाटा अप्रैल-अगस्त में पूरे साल के लक्ष्य का 27 प्रतिशत: सरकारी आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों अप्रैल-अगस्त 2024 में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य का 27 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों अप्रैल-अगस्त 2024 में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य का 27 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) अगस्त के अंत तक 4,35,176 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में घाटा बजट अनुमान (बीई) का 36 प्रतिशत था।

सरकार ने आम बजट में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.9 प्रतिशत तक लाने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में घाटा जीडीपी का 5.6 प्रतिशत था।

सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे को 16,13,312 करोड़ रुपये पर सीमित रखना है।

लेखा महानियंत्रक ने 2024-25 के पहले पांच महीनों के लिए केंद्र सरकार के राजस्व-व्यय के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में शुद्ध कर राजस्व 8.7 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 33.8 प्रतिशत है। दूसरी ओर जुलाई 2023 के अंत में शुद्ध कर राजस्व संग्रह 34.5 प्रतिशत था।

केंद्र सरकार का कुल व्यय अगस्त तक 16.5 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 34.3 प्रतिशत है। एक साल पहले इसी अवधि में व्यय बजटीय अनुमान का 37.1 प्रतिशत था।

कुल व्यय में 13,51,367 करोड़ रुपये राजस्व खाते में और 3,00,987 करोड़ रुपये पूंजी खाते में थे। कुल राजस्व व्यय में 4,00,160 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\