खेल की खबरें | इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट ड्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इग्लैंड ने अंतिम दिन कप्तान जो रूट (109 रन) के 24वें टेस्ट शतक के बाद दूसरी पारी लंच से पहले छह विकेट पर 349 रन पर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को सपाट पिच पर 70 ओवर में जीत के लिये 286 रन का लक्ष्य दिया।

इग्लैंड ने अंतिम दिन कप्तान जो रूट (109 रन) के 24वें टेस्ट शतक के बाद दूसरी पारी लंच से पहले छह विकेट पर 349 रन पर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को सपाट पिच पर 70 ओवर में जीत के लिये 286 रन का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज ने 67 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, पर एनक्रुमाह बोनर और जेसन होल्डर ने 36 ओवर तक टिककर उसे मैच ड्रा कराने में मदद की।

वेस्टइंडीज ने अंत तक चार विकेट पर 147 रन बनाये। बोनर 38 रन और होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्पिनर जैक लीच ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के तीन विकेट झटके।

पर इस बीच काफी ड्रामा हुआ। 49वें ओवर में लीच की गेंद होल्डर के पैड पर लगी और उन्होंने अपील की, पर इंग्लैंड ने रिव्यू नहीं लिया।

इंग्लैंड ने अपना अंतिम रिव्यू 53वें ओवर में लिया जब लीच को लगा कि गेंद होल्डर के बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर के हाथों में गयी है। लेकिन यह रिव्यू खराब हो गया।

58वें ओवर में बोनर को क्रेग ओवरटन की गेंद पर पगबाधा आउट किया गया लेकिन बोनर ने रिव्यू लेने का फैसला किया। जिसके बाद अंपायर का फैसला बदल दिया गया और बोनर नाबाद रहे।

इससे बोनर और होल्डर अंत तक डटे रहे दोनों ने 80 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों ने पहले पारी में भी 79 रन की भागीदारी निभायी थी।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के पहली पारी के 311 और छह विकेट पर 349 रन की घोषित दूसरी पारी के जवाब में 375 और चार विकेट पर 147 रन बनाये।

इंग्लैंड ने सुबह दूसरी पारी एक विकेट पर 217 रन से शुरू की थी। जाक क्रॉली ने रात के स्कोर में चार रन जोड़कर 121 रन बनाये जबकि रूट ने 84 रन की पारी को शतक में तब्दील कर 109 रन बनाये।

रूट ने आउट होने के दो ओवर बाद दूसरी पारी घोषित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\