देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के कुफरी, मनाली में हुई मौसम की पहली बर्फबारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 16 नवंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों कुफरी और मनाली में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शिमला जिले के कुफरी में सात सेंटीमीटर बर्फबारी हुई जबकि कुल्लू जिले के मनाली में दो सेमी बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़े | Vasan Eye Care Founder Arun Dies: वासन आई केयर के संस्थापक एएम अरुण का कार्डियाक अरेस्ट से निधन.

उन्होंने बताया कि सांगला में 25 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि गोंदला में 20 सेमी, खदराला में 18 सेमी, कल्पा में 5.6 सेमी और केलांग में 4 सेमी बर्फबारी हुई।

इसके अलावा, राजधानी शिमला सहित राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला में 21.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़े | Rajasthan: मंत्री भंवरलाल मेघवाल का गुरुग्राम में निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुःख, राजकीय शोक की घोषणा.

मौसम अधिकारी ने बताया कि आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंड स्थान रहा, जहां का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कुफरी का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

सिंह ने बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)