देश की खबरें | मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की नव-निर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से यहां आरंभ होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, 17 दिसंबर मध्य प्रदेश की नव-निर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से यहां आरंभ होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने रविवार को कहा कि 16वीं विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दौरान नव-निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे और सदन का आवश्यक कामकाज होगा। सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होगा।

विधानसभा का सत्र सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होगा।

उन्होंने कहा कि पहले दो दिन के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बुधवार को सत्र के तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

अधिकारी ने बताया कि विधानसभाध्यक्ष के चुनाव के अलावा राज्यपाल भी बुधवार को सदन को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अंतिम दिन बृहस्पतिवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जायेगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने हाल ही में संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मद्देनजर पुलिस को यहां विधानसभा भवन में सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है।

सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों के परिवार के केवल एक सदस्य को आधार कार्ड जमा करने पर सदन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा और उसके आसपास लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे और तीन स्तरीय सुरक्षा होगी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक अस्थायी (प्रोटेम स्पीकर) विधानसभा अध्यक्ष गोपाल भार्गव नए विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे और विधानसभाध्यक्ष के चुनाव से पहले सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।

भाजपा हाल में हुए चुनाव में दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित कर चुकी है।

इस बीच, कांग्रेस ने उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 230 में से 163 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि विपक्षी कांग्रेस को 66 और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड