पाकिस्तानी वायुसेना में भर्ती हुआ पहला हिंदू, सोशल मीडिया पर छाए राहुल देव

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से पहली बार कोई व्यक्ति पाकिस्तानी वायुसेना में भर्ती हुआ है. पाकिस्तानी वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि राहुल देव को सामान्य ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में भर्ती किया गया है. देव सिंध प्रांत के थारपरकर जिले का रहने वाला है.

राहुल देव (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, छह मई. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से पहली बार कोई व्यक्ति पाकिस्तानी वायुसेना में भर्ती हुआ है. पाकिस्तानी वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि राहुल देव को सामान्य ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में भर्ती किया गया है. देव सिंध प्रांत के थारपरकर जिले का रहने वाला है.

देव की तस्वीर साझा करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना ने हाल ही में ट्वीट किया था, ‘‘कोविड-19 के चलते तनावपूर्ण स्थिति के दौरान अच्छी खबर है...बधाई हो राहुल देव, जो थारपकर के दूरदराज में स्थित एक गांव के रहने वाले हैं. वह वायुसेना में सामान्य ड्यूटी पायलट के रूप में चयनित हुए हैं.’’ यह भी पढ़े-पाकिस्तानी वायुसेना को मिला पहला हिन्दू पायलट, राहुल देव ने रचा इतिहास

पाकिस्तानी वायुसेना में सामान्यतौर पर 20 साल की आयु में युवकों की भर्ती की जाती है. रेडियो पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के इतिहास में एक हिंदू युवक पाकिस्तानी वायुसेना में सामान्य ड्यूटी पायलट के रूप में भर्ती किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स