पाकिस्तानी वायु सेना में भर्ती हुआ पहला हिंदू

पाकिस्तानी वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि राहुल देव को सामान्य ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में भर्ती किया गया है।

इस्लामाबाद, छह मई पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से पहली बार कोई व्यक्ति पाकिस्तानी वायुसेना में भर्ती हुआ है।

पाकिस्तानी वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि राहुल देव को सामान्य ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में भर्ती किया गया है।

देव सिंध प्रांत के थारपरकर जिले का रहने वाला है।

देव की तस्वीर साझा करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना ने हाल ही में ट्वीट किया था, ‘‘कोविड-19 के चलते तनावपूर्ण स्थिति के दौरान अच्छी खबर है...बधाई हो राहुल देव, जो थारपरकर के दूरदराज में स्थित एक गांव के रहने वाले हैं। वह वायुसेना में सामान्य ड्यूटी पायलट के रूप में चयनित हुए हैं।’’

पाकिस्तानी वायुसेना में सामान्यतौर पर 20 साल की आयु में युवकों की भर्ती की जाती है।

रेडियो पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के इतिहास में एक हिंदू युवक पाकिस्तानी वायुसेना में सामान्य ड्यूटी पायलट के रूप में भर्ती किया गया है।

एक्सप्रेस टिब्यून ने बुधवार को प्रकाशित एक खबर में कहा कि इस चयन से स्पष्ट है कि पाकिस्तानी वायु सेना बाधाओं को लांघ रही है।

पिछले साल कैनत जुनेद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनी थी।

जुनेद ने सामान्य ड्यूटी पायलट के लिए पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा आयोजित परीक्षा में न केवल पहला स्थान हासिल किया था, बल्कि वह पाकिस्तान की पहली लड़ाकू पायलट भी बनी। उनके पिता अहमद जुनेद भी लड़ाकू पायलट हैं। वह पाकिस्तानी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी