भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यूएई पहुंचा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।

दुबई, 10 मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के वास्ते भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यहां पहुंचा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।

स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कहा कि यूएई में शनिवार को इस महामारी के 624 नये मामले सामने आये है जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,417 हो गई है।

इस दिन वायरस के कारण 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 185 हो गई है।

खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार ये नर्स केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एस्टर डीएम हेल्थकेयर अस्पतालों से हैं। इन नर्सों को 14 दिन तक पृथक रखे जाने के बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में भेजा जायेगा।

नर्सों का यह समूह शनिवार को एक विशेष उड़ान से दुबई हवाई अड्डे पहुंचीं।

यूएई में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और मजबूत मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूएई दिखा रहे हैं कि कैसे एक रणनीतिक साझेदारी को इस महामारी से निपटने के लिए एक मजबूत सहयोग में बदला जा सकता है। जरूरत में दोस्त की मदद करना दोनों देशों के बीच सहयोग का मकसद है।’’

दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक हुमैद अल कुतामी ने कहा, “यह पहल दोनों देशों द्वारा साझा किए गए संबंधों की पहचान है और यह सरकार और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच घनिष्ठ सहयोग को दिखाता है।’’

गहन चिकित्सा इकाई में काम करने की विशेषज्ञ इन भारतीय नर्सों ने कहा कि वे इस पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर