असम में कोविड-19 से पहली मौत

राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि हैलाकंदी जिले के रहने वाले मरीज की सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के मौत हो गई।

गुवाहाटी, 10 अप्रैल असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को पहली मौत हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि हैलाकंदी जिले के रहने वाले मरीज की सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के मौत हो गई।

बीएसएफ से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय कर्मचारी की हालत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई थी और उन्हें एसएमसीएच अस्पताल ले जाया गया।

मंत्री ने बताया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानक स्थिर थे लेकिन ‘‘रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी और उन्हें बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था।’’

इस व्यक्ति के मंगलवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और यह नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इससे पहले वह सऊदी अरब भी गया था।

सरमा ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा और इसकी जानकारियां बाद में दी जाएंगी।

राज्य में बीती रात धुब्री से और मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 28 पर पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\