देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया, कुल मामले 723 : नगर निकाय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। अब तक यहां डेंगू के कुल 723 मामले सामने आ चुके हैं।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। अब तक यहां डेंगू के कुल 723 मामले सामने आ चुके हैं।

नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल, दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से इस महीने 16 अक्टूबर तक 382 मामले सामने आए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं और इससे पहली मौत हुई है। मृतक के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

दिल्ली में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के कुल 480 मामले ही सामने आए थे। एक सप्ताह में 243 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

नगर निकाय की ओर से मच्छर जनित बीमारियों के संबंध में सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मौसम में 16 अक्टूबर तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई और कुल 723 मामले सामने आए। इस अवधि में 2018 के बाद से ये सर्वाधिक मामले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से 16 अक्टूबर की अवधि में दर्ज मामलों की संख्या 2020 में 395, 2019 में 644 और 2018 में 1020 थी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कुल 1,072 मामले और एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई थी।

एसडीएमसी के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या 2019 में दो, 2018 में चार (2018); 2017 में 10 और 2016 में भी दस थी।

इस साल सितंबर में 217 मामले सामने आए थे, जो कि पिछले तीन वर्षों में इस अवधि में सामने आए सर्वाधिक मामले थे।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 सितंबर को साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल सितंबर में डेंगू के 188 और 2019 में 190 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 2018 में 374, 2017 में 1103, 2016 में 1,362 और 2015 में 6,775 मामले दर्ज किये गये थे।

नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल 16 अक्टूबर तक मलेरिया के 142 और चिकनगुनिया के 69 मामले भी सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\