देश की खबरें | डिस्प्ले बोर्ड पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी दिखने पर होटल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित एक होटल के ‘वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड’ पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी दिखाई देने के बाद शनिवार को होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 17 मई यहां स्थित एक होटल के ‘वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड’ पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी दिखाई देने के बाद शनिवार को होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार रात को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कथित डिस्प्ले बोर्ड को हटा दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि मादिवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में यह पाया गया कि ‘वैरिएबल मैसेज सिस्टम बोर्ड’ पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ अपमानजनक संदेश दिखाई दे रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नजर रखने वाले उप-निरीक्षक ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा, “जीएस सूइट होटल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। वहां काम करने वाले पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मालिक विदेश में है। इससे जुड़े सभी लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी।”

फातिमा ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “प्रथम दृष्टया हमें पता चला है कि उन्होंने (होटल ने) बोर्ड बनाने वाली कोरमंगला की एक कंपनी से बोर्ड पर विभिन्न प्रकार के संदेश लिखे होने की शिकायत की थी।”

सिस्टम हैक होने के दावों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हमने कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाया है, ताकि पता लगाया जा सके कि सिस्टम कैसे काम करता है। बोर्ड के लिए कंपनी को तीन साल पहले एक अनुबंध दिया गया था, और आठ मई से अलग-अलग तरह के संदेश दिखाई देने लगे। पुलिस को सुबह इसके बारे में पता चला। हमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने होंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी