देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, दो नागरिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजौरी/जम्मू, 16 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना ने गोलीबारी और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए ‘‘अज्ञात आतंकवादियों’’ को जिम्मेदार ठहराया है जबकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि सेना के एक संतरी ने कथित रूप से गोलीबारी की जिससे लोग हताहत हुए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की। गुस्साए स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए वरिष्ठ असैन्य एवं पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब सवा छह बजे हुई जब स्थानीय लोगों का एक समूह काम के लिए सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहा था।

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है। दोनों ही राजौरी के निवासी थे और घायल अनिल कुमार उत्तराखंड का निवासी है जिसका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेना के ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में सुबह अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड