देश की खबरें | शिवसेना नेता पर गोलीबारी: अदालत ने भाजपा विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने एक थाने में स्थानीय शिवसेना नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ठाणे, 14 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने एक थाने में स्थानीय शिवसेना नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विधायक ने उल्लासनगर इलाके में हिल लाइन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष में दो फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद शिवसेना नेता को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

आरोपी विधायक गणपत गायकवाड़, उनके सहयोगी हर्षल केने, संदीप सरवणकर, दिव्येश उर्फ विक्की गणात्रा और चालक रणजीत यादव को उनकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

अदालत परिसर के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा कर्मीयों को तैनात किया गया था।

आरोपियों की ओर से पेश वकील निलेश पांडे और उमर काज़ी ने अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों की रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया, जिसकी अदालत ने इजाज़त नहीं दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट