विदेश की खबरें | थाईलैंड में ‘चाइल्ड केयर सेंटर’ में गोलीबारी, 30 से अधिक लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस मेजर जनरल अचयों क्रैथॉन्ग ने बताया कि एक बंदूकधारी ने नोंग बुआ लाम्फू शहर स्थित इस केंद्र में दोपहर में गोलीबारी की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस मेजर जनरल अचयों क्रैथॉन्ग ने बताया कि एक बंदूकधारी ने नोंग बुआ लाम्फू शहर स्थित इस केंद्र में दोपहर में गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में करीब 30 लोग मारे गए। हमलावर ने गोलीबारी करने के बाद खुद की भी जान ले ली। घटना संबंधी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 23 बच्चे, दो शिक्षक और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

थाईलैंड मीडिया की खबरों के अनुसार, हमलावर ने हमले में चाकू का भी इस्तेमाल किया। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

तस्वीरों में दो शव फर्श पर रखे नजर आ रहे हैं, जिन्हें सफेद कपड़े से ढका गया है।

कई मीडिया संगठनों ने हमलावर की पहचान क्षेत्र के एक पूर्व पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में की है, लेकिन इसकी तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

समाचार पत्र ‘डेली न्यूज’ की खबर के अनुसार, हमला करने के बाद हमलवार अपने घर गया और वहां उसने अपने पत्नी व बच्चे की हत्या करने के बाद खुद की भी जान ले ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\