देश की खबरें | भलस्वा कूड़ा स्थल पर चार दिन बाद भी आग बुझाने के लिए जूझ रहे दमकलकर्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के भलस्वा कूड़ा स्थल पर शुक्रवार को भी दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। कूड़ा-कचरा फेंकने वाली इस जगह पर इस सप्ताह की शुरुआत में लग गई थी।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल उत्तरी दिल्ली के भलस्वा कूड़ा स्थल पर शुक्रवार को भी दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। कूड़ा-कचरा फेंकने वाली इस जगह पर इस सप्ताह की शुरुआत में लग गई थी।
अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां अभी भी मौके पर काम कर रही हैं।
भलस्वा कूड़ा स्थल पर मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी। कई वीडियो में इस आग की वजह से उत्पन्न धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है।
स्थानीय निवासियों ने बुधवार को कहा था कि घने धुएं से उनका दम घुटने लगा।
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा था कि बढ़ते तापमान से कूड़ा-कचरा स्थल पर "अत्यंत ज्वलनशील" मीथेन गैस का निर्माण होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)