देश की खबरें | कोंकण मार्ग पर रेल डिब्बे में आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में कोंकण रेल मार्ग स्थित एक स्टेशन के नजदीक विद्युतीकरण संबंधी कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक डिब्बे में बुधवार सुबह आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसके कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

मुंबई, नौ जून महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में कोंकण रेल मार्ग स्थित एक स्टेशन के नजदीक विद्युतीकरण संबंधी कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक डिब्बे में बुधवार सुबह आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसके कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।

कोंकण रेलवे के प्रवक्ता गिरीश करनदीकर ने बताया कि आग लगने की घटना जराप स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक विद्युतीकरण संबंधी कार्य के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे डिब्बे में देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में में आग लग गई और इसकी खिड़कियों से काला धुआं निकलने लगा।

करनदीकर ने बताया कि कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया और दो घंटे के भीतर मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण मादुरे और कुदाल स्टेशनों पर लंबी दूरी की केवल दो ट्रेनों को रोका गया, हालांकि मार्ग चालू होने के बाद दोनों ट्रेन अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दरअसल, कोंकण रेलवे अपने पूरे मार्ग का विद्युतीकरण संबंधी कार्य कई चरणों में कर रहा है। यह काम पूरा होने के बाद मौजूदा डीजल इंजनों की जगह ट्रेनों को विद्युत चालित इंजनों के साथ चलाया जा सकेगा।

गौरतलब है कि कोंकण रेलवे का मुंबई के पास रोहा से लेकर मंगलुरु के पास थोकुर तक 756 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला यह रेल मार्ग सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों से होकर गुजरता है, जिसमें कई नदियां, घाटियां और पहाड़ आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज