देश की खबरें | दिल्ली के पश्चिम पुरी में आवासीय फ्लैट में लगी आग, एक महिला की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके में एक आवासीय फ्लैट में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके में एक आवासीय फ्लैट में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित न्यू स्लम फ्लैट्स में घटी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘अग्निशमन विभाग को रविवार रात लगभग दस बज कर 27 मिनट पर फोन से आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। भूतल समेत तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों को फ्लैट के अंदर एक महिला का जला हुआ शव मिला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया।

डीएफएस प्रमुख ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है, और उन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार रात पंजाबी बाग पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त होने के बाद एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बयान के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सिपाही नफे और मोहित ने पाया कि तीन लोग - निर्मला (65), प्रहलाद (68) और जितेंद्र (40) पश्चिम पुरी के न्यू स्लम फ्लैट्स में दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट के अंदर फंसे हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘ दोनों सिपाहियों ने उप-निरीक्षक संदीप के साथ मिलकर पड़ोस से सीढ़ी का इंतजाम किया और बालकनी के जरिए प्रहलाद और जितेंद्र को बचाया। लेकिन, आग इतनी भीषण थी कि अंदर जाना नामुमकिन था, जिसके चलते निर्मला को बचाया नहीं जा सका।’’

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए अपराध एवं एफएसएल टीमों को बुलाया गया है तथा घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम