देश की खबरें | दिल्ली में वृद्धाश्रम में लगी आग, दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, एक जनवरी दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में रविवार सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ‘अंतरा केयर फॉर सीनियर्स’ नामक वृद्धाश्रम में आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर मिली।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर सुबह 6.50 बजे तक काबू पा लिया गया।

आग बुझाने के अभियान में सहयोग देने वाली पुलिस ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के बाद तीसरी मंजिल पर पूरी तरह से जली हुई दो लाशें मिलीं।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मृतकों की पहचान 86 वर्षीय कंचन अरोड़ा और 92 साल की कमल के रूप में की गई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में झुलसे एक वरिष्ठ नागरिक को मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 अन्य बुजुर्गों को अंतरा केयर की ओखला शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है।

चौधरी ने कहा कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है और घटना की जांच जारी है।

दक्षिणी दिल्ली में यह पिछले एक हफ्ते में आग लगने की दूसरी घटना है।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद संगम विहार इलाके में तीन मंजिला एक इमारत में मौजूद दुकानों में आग लग गई थी।

पुलिस ने कहा था कि आग के कारण पूरी इमारत में धुआं भर गया था और पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को सीढ़ियों की मदद से बचाया गया था।

इस घटना में 14 लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया था और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू