देश की खबरें | नोएडा में चार मंजिला इमारत में लगी आग, छत पर फंसे 100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में एक इमारत में रसोई गैस से रिसाव होने के कारण आग लग गई जिससे भवन की छत पर करीब 100 लोग फंस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नौ जुलाई नोएडा में एक इमारत में रसोई गैस से रिसाव होने के कारण आग लग गई जिससे भवन की छत पर करीब 100 लोग फंस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, ‘‘मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे फेज-दो थाना क्षेत्र के नया गांव में चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल अलग-अलग केंद्रों से दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि पहली से चौथी मंजिल पर रहने वाले लोग आग से बचने के लिए इमारत की छत पर चले गए जिनमें बच्चे और महिलाएं भी थीं और वे सभी मदद के लिए पुकारने लगे।

चौबे ने दावा किया, ‘‘पांच मिनट के भीतर पहुंची टीम ने छत पर फंसे करीब 100 लोगों को सकुशल निकाल लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि रसोई गैस में रिसाव के कारण आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी