देश की खबरें | भागीरथ पैलेस इलाके में लगी आग पर काबू पा लिया गया है: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके के एक थोक बाजार में लगी भीषण आग पर मंगलवार को काबू पा लिया गया है जबकि लगातार छठे दिन तपिश कम करने (कूलिंग) की प्रक्रिया जारी है।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके के एक थोक बाजार में लगी भीषण आग पर मंगलवार को काबू पा लिया गया है जबकि लगातार छठे दिन तपिश कम करने (कूलिंग) की प्रक्रिया जारी है।

दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के बाद से दमकल की 150 गाड़ियां काम में जुटी रहीं।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन ‘कूलिंग प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल, दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर हैं जो ‘कूलिंग’ प्रक्रिया में जुटी हैं। यह प्रक्रिया आज भी जारी रहने की उम्मीद है।

व्यापारियों के निकाय ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (सीएआईटी) ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और बीमा कंपनियों से भागीरथ पैलेस बाजार के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास कार्य शुरू करने में मदद करने का अनुरोध किया है, जहां लगभग पांच दिन तक आग लगे रहने से 250 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और अन्य व्यापारी नेताओं ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन (डीईटीए) के साथ मिलकर प्रभावित व्यापारियों के बीमा दावों को लेकर प्रयास तेज किए जाएंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘250 से अधिक दुकानें प्रभावित हुई हैं और पांच इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गई हैं, जबकि तीन ढह गई हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 और 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट