देश की खबरें | आगरा के एक निजी अस्पताल में लगी आग, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने से अस्पताल के मालिक और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), पांच अक्टूबर आगरा के एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने से अस्पताल के मालिक और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला जा रहा था तब अस्पताल का मालिक और उनका परिवार अंदर ही फंस गया, जो इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास कुमार ने बताया कि आग नरीपुरा इलाके में इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी।

कुमार ने कहा, ‘‘ निजी अस्पताल का मालिक और उनका परिवार इमारत की पहली मंजिल पर रहता था और भूतल पर अस्पताल था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।’’

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान अस्पताल के मालिक रंजन (45), उनकी बेटी शालू (17) और बेटे ऋषि (14) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल भी अस्पताल के मालिक के परिवार के सदस्य हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट