देश की खबरें | मुंबई में 12 मंजिला इमारत में आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 39 अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला इलाके में 12 मंजिला एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार रात आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 सितंबर मुंबई के कुर्ला इलाके में 12 मंजिला एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार रात आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर ‘स्लम

रिहैबिलिएशन अथॉरिटी (एसआरए) इमारत संख्या 7 में हुई। यह इमारत कोहिनूर अस्पताल के ठीक सामने है।

अधिकारी के मुताबिक, इमारत से सुरक्षित निकाले गए 60 लोगों में से 39 को दम घुटने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग देर रात लगी। इस संबंध में जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों, कई बड़े टैंकर और अन्य साजो सामान के साथ दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।’’

अधिकारी के अनुसार, आग 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे तार और कबाड़ में लगी, लेकिन धीरे-धीरे लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं और पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और देर रात एक बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत के कई तल में फंसे 40-50 निवासियों को दमकम कर्मियों ने सीढ़ियों के जरिये बाहर निकाला। इनमें से 39 लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जिसके बाद 35 लोगों को निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल में, जबकि चार अन्य को कोहिनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

अधिकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड