देश की खबरें | दिल्ली के तीन अलग अलग इलाकों में लगी आग, जहांगीरपुरी में कई झुग्गियां हुई खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को तीन अलग अलग इलाकों से आग लगने की सूचना मिली। जहांगीरपुरी इलाके में आग लगने से 60-70 झुग्गियां जल कर राख हो गईं।

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में रविवार को तीन अलग अलग इलाकों से आग लगने की सूचना मिली। जहांगीरपुरी इलाके में आग लगने से 60-70 झुग्गियां जल कर राख हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की किसी भी घटना में किसी भी शख्स के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर झुग्गियों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि दमकल की 11 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

आग में तीन हजार वर्ग गज के इलाके में स्थित करीब 60-70 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने से कई सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि दोपहर 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में लड़कों के पुराने छात्रावास में रविवार सुबह 6.10 बजे आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि आग को सुबह करीब 6.40 बजे बुझा दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि तीसरी घटना जगतपुरी इलाके के न्यू बृज पुरी की है जहां शाम करीब 5.40 बजे मीटर बोर्ड में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की 20 गाड़िय़ां भेजी गई हैं। रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम