देश की खबरें | दिल्ली में एमसीडी कार्यालय के कबाड़ गोदाम में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के केशव पुरम क्षेत्र में एमसीडी कार्यालय के कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली के केशव पुरम क्षेत्र में एमसीडी कार्यालय के कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक शाम 5.25 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की आठ से नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि आग एमसीडी कार्यालय के गोदाम में पड़े कबाड़ में लगी।

अधिकारियों ने बताया कि शाम छह बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

इस बीच, एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच जारी है।

गोदाम में किस तरह का सामान रखे होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि वहां क्या रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट