देश की खबरें | दिल्ली के एक घर में लगी आग, शिशु समेत पांच बच्चों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत के एक घर में आग लगने के बाद वहां से एक नवजात सहित पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत के एक घर में आग लगने के बाद वहां से एक नवजात सहित पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आर्य अपार्टमेंट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी जिससे कई लोग अंदर फंस गए थे।

अधिकारियों को रात 8.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मैदान गढ़ी पुलिस थाने से एक टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इमारत में भीषण आग लगी थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे। प्रधान सिपाही पंकज ने तुरंत पानी के टैंकर की व्यवस्था की और लोगों को शांत किया, जबकि प्रधान सिपाही गोगराज निवासियों को बाहर निकालने के लिए ऊपरी मंजिल पर गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘प्रधान सिपाही ने एक महिला और उसके आठ दिन के नवजात सहित कई लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया।’’

पंकज ने इमारत में फंसे तीन साल के एक बच्चे को भी बचाया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंत कर आग बुझा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड