देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में छात्रावास में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में स्थित एक छात्रावास में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 12 फरवरी राजस्थान के कोटा में स्थित एक छात्रावास में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छह मंजिला इमारत को समय रहते खाली करा लिया गया और बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कोटा नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि दोपहर करीब 2.45 बजे भूतल पर स्थित ‘मेस’ (भोजन करने की जगह) में आग लग गई और पूरी इमारत धुएं से भर गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

शहर के जवाहर नगर इलाके में छात्रावास में लगभग 50 लड़कियां विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि छात्रावास में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे और प्रबंधन को इस संबंध में नोटिस दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now