देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका क्षेत्र के कैलाशपुरी इलाके में कागज और स्याही के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका क्षेत्र के कैलाशपुरी इलाके में कागज और स्याही के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गोदाम जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग बगल के गोदाम तक भी फैल गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में बृहस्पतिवार रात 11.10 बजे सूचना प्राप्त हुई और दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गोदाम के अंदर कई ड्रम में बहुत सारे रसायन रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई।

उन्होंने बताया कि श्रमिक और इमारत में रहने वाले अन्य लोग समय पर परिसर से बाहर आ गए।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने का संदेह है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड