देश की खबरें | प. बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कपड़ा गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 10 नवंबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कपड़ा गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हावड़ा शहर के फोरशोर रोड पर स्थित गोदाम में सुबह करीब छह बजे आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद आग लगने की वजह का पता चलेगा।

अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी मंत्री अरूप रॉय ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\