देश की खबरें | मुंबई में कबाड़ के गोदाम में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में मानखुर्द इलाके में झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार शाम आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 23 दिसंबर मुंबई में मानखुर्द इलाके में झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार शाम आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शाम करीब सात बजे मंडला इलाके में अयप्पा मंदिर के पास गोदाम में लगी।
मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, "किसी के घायल होने की खबर नहीं है।"
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी भी घटनास्थल पर तैनात हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Eid Mubarak 2026 Best AI Prompts: रचनात्मक शुभकामनाओं के लिए बेहतरीन AI प्रॉम्प्ट्स और कैनवा टेम्पलेट्स
Eid-ul-Fitr 2026 Namaz Guide: ईद की नमाज अदा करने का सही तरीका और जरूरी नियम
Eid Mubarak Wishes For Husband and Wife: पति-पत्नी के लिए खास ईद मुबारक संदेश, इस तरह बढ़ाएं रिश्तों में मिठास
IPL से पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक
\