देश की खबरें | मुंबई के फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 जनवरी मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे लगी और खड़कपाड़ा बाजार में फर्नीचर की पांच दुकानों तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि आग को तीसरे स्तर यानी बड़ी आग की श्रेणी में रखा गया है।

अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल पर 10 पानी के टैंकर, जंबो टैंकर और अन्य उपकरण मौजूद हैं तथा आग बुझाने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\