देश की खबरें | मुंबई में आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 मार्च मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली और यह मलाड पूर्व में दफ्तरी रोड पर स्थित सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स की पांचवीं और छठी मंजिल पर कुछ दुकानों तक ही सीमित है।

अधिकारी ने बताया, “ किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।''

उन्होंने बताया कि इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर धुआं भर गया है।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान के लिए दमकल के कम से कम छह इंजन और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं।

मुंबई पुलिस, बृन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) तथा अन्य एजेंसियों के कर्मियों को काम पर लगाया गया है।

मामले की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड