देश की खबरें | आगरा में कपड़े के शोरूम में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा के कमलानगर में गारमेंट के एक शोरूम के प्रथम और द्वितीय तल पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गयी। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी।

आगरा, चार मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा के कमलानगर में गारमेंट के एक शोरूम के प्रथम और द्वितीय तल पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गयी। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इमारत में रह रहे परिवार को सीढी लगा कर बचाया गया, हालांकि, इससे पहले एक युवती नीचे कूद गयी जिसे चोट लगी है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने आग लगने की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे फैलने से रोका और करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने एक घण्टे में इस पर काबू पा लिया ।

विभाग के अधिकारी सोमदत्त ने बताया कि पीडि़त परिवार ने सुबह करीब 5.59 बजे आग लगने की सूचना दी, और सुबह 6:03 बजे दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद शोरूम मालिक रमेश का परिवार पहले और दूसरे तल पर फंस गया और आग की लपटें तेज होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके।

उन्होंने बताया कि सीढ़ी लगाकर रमेश और उनके परिवार के सदस्यों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इस बीच आग की लपटें तेज होने पर शोरूम संचालक की बेटी अनमोल नीचे कूद गयी, जिसे आग की लपटों से बाहर निकाला गया। कूदने के कारण अनमोल को चोटें भी आईं और उसे उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी