देश की खबरें | मुंबई के खार में इमारत में आग लगी, दम घुटने से महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में बृहस्पतिवार शाम एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय लड़की सहित दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 सितंबर मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में बृहस्पतिवार शाम एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय लड़की सहित दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब सात बजे नूतन विला इमारत में आग लग गई और दमकल की गाड़ियां 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां और छह जेटी अन्य उपकरणों के साथ घटनास्थल पर भेजी गई हैं और आग बुझाने का काम देर रात तक जारी है।

आग की लपटें उस डक्ट में फैल गईं जिससे इमारत की बिजली के तार गुजरते हैं।

अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द इमारत के बड़े हिस्से में धुआं भर गया और दमकल कर्मियों को सांस लेने के उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा।

उन्होंने संगीता ठाकुर (45) और पलक जगवानी (10) को बचाया, लेकिन उसी कमरे में फंसी हेमा जगवानी (40) का दम घुटने लगा और हिंदुजा अस्पताल में पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें