देश की खबरें | गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। अग्निशमन दलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गाजियाबाद (उप्र), 10 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। अग्निशमन दलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के इंदिरापुरम इलाके में सनराइज ग्रीन सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इस पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। वहां जाकर देखा तो एक कमरे में आग लगी थी जिसे सोसाइटी द्वारा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था के जरिए बुझाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

पाल ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि फ्लैट में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हुआ है। इसके अलावा जिस फ्लैट में आग लगी उसके ऊपर वाले फ्लैट में भी कुछ चीजों को नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू