देश की खबरें | मुंबई के औद्योगिक क्षेत्र की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दो मंजिला इमारत में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ अप्रैल मुंबई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दो मंजिला इमारत में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह 10:45 बजे दो मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि आग वर्ली इलाके के गांधी नगर में नगर औद्योगिक क्षेत्र की इमारत की दूसरी मंजिल पर बने एक कार्यालय तक सीमित रही।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मुंबई पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बृहन्मुंबई नगर निगम का स्थानीय वार्ड कार्यालय, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) और अन्य संबंधित एजेंसियां मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू