देश की खबरें | दिल्ली की एक इमारत में आग लगी, 16 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में स्थित एक फ्लैट में आग लगने के बाद छह बच्चों समेत 16 लोगों को बचाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर मध्य दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में स्थित एक फ्लैट में आग लगने के बाद छह बच्चों समेत 16 लोगों को बचाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, "संबंधित पुलिस थाने को भी सूचित किया गया। हमने छह बच्चों, सात महिलाओं और तीन पुरुषों सहित कुल 16 लोगों को बचाया।"

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था क्योंकि फ्लैट के अंदर द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर फट गया था।

डीएफएस के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड