देश की खबरें | मुंबई में कबाड़ गोदाम में लगी आग पर पांच घंटों के बाद पाया गया काबू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्वी हिस्से में मंडला के एक लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई जिसे बुझाने के लिये दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 अप्रैल मुंबई के पूर्वी हिस्से में मंडला के एक लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई जिसे बुझाने के लिये दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मंडला इलाके में घाटकोपर-मानखरुद लिंक रोड पर एक मंदिर के पास स्थित कबाड़ निगम के गोदाम में मंगलवार तड़के करीब करीब तीन बजे आग लग गई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर सुबह पौने नौ बजे तक काबू पा लिया गया। फिलहाल आग को बुझाने के बाद घटनास्थल को ठंडा करने का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, “किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”

आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now