ताजा खबरें | चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कश्मीर में निर्वाचन अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 मई कश्मीर में निर्वाचन अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महबूबा के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महबूबा और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में विरोध प्रदर्शन किया था।

महबूबा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के लिए मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना ‘हास्यास्पद’ है। सत्ता के सामने सच बोलने की कीमत पीडीपी को चुकानी पड़ी है। हमारा विरोध स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत करके मतदान से पहले पीडीपी के सैकड़ों मतदान एजेंट और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के खिलाफ था।"

उन्होंने कहा, ‘‘अभी भी संतुष्ट नहीं होने पर उसी प्रशासन ने हमारे मतदाताओं को आतंकित करने और उन्हें वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए पारंपरिक रूप से पीडीपी के गढ़ वाले क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।"

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। शनिवार को देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा था।

वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदान 'एजेंट' की कथित हिरासत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं।

अधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

प्राथमिकी में कहा गया, "पीडीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क को भी अवरुद्ध कर दिया और बिजबेहरा में एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया जो निर्वाचन क्षेत्र में लागू दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 का उल्लंघन है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\