देश की खबरें | हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में हरियाणवी पॉप गायक राहुल फाजिलपुरिया पर गोलीबारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 14 जुलाई गुरुग्राम में हरियाणवी पॉप गायक राहुल फाजिलपुरिया पर गोलीबारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और बिलासपुर इलाके से एक वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

बरामद टाटा पंच कार सोनीपत निवासी सुशील की है।

पुलिस टीम ने सुशील के पास पहुंचकर जानकारी ली तो उसने बताया कि उसने कार सोनीपत के देपालपुर स्थित किराये पर गाड़ी चलाने वाली एक कंपनी को दी थी।

पड़ताल में पता चला कि सोनीपत निवासी गौतम नाम के व्यक्ति ने 11 जुलाई को सुशील से कार किराये पर ली थी।

यहां एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की कार का जीपीएस के माध्यम से पता लगा लिया है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फाजिलपुरिया गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व उम्मीदवार भी रहे है। उन्हें कथित तौर पर लॉरेन्स बिश्नोई गिरोह की तरफ से धमकी भी मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\