देश की खबरें | पहलगाम हमले को 'अंदरूनी साजिश' बताने वाले लापता सैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को एक लापता सैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वीडियो में उस सैनिक ने दावा किया था कि पहलगाम आतंकी हमला एक 'अंदरूनी साजिश' थी।

श्रीनगर, 14 मई सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को एक लापता सैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वीडियो में उस सैनिक ने दावा किया था कि पहलगाम आतंकी हमला एक 'अंदरूनी साजिश' थी।

पुलिस के अनुसार, सैनिक दलहिर मुश्ताक सोफी राष्ट्रीय राइफल्स का सिपाही है और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल इलाके का निवासी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लापता होने की रिपोर्ट 11 मार्च 2025 को दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो सामने आने के बाद इसे प्राथमिकी में बदल दिया गया है।’’

वीडियो में सोफी ने दावा किया कि उसे ‘‘हर चीज की जानकारी है और पता है कि कैसे फर्जी मुठभेड़ की जा रही हैं।"

वीडियो में उसने दावा किया, ‘‘पहलगाम हमले में भारत सरकार, रॉ, आईबी और सेना शामिल थी। मैं चुप रहना चाहता था, लेकिन मेरी अंतरात्मा मुझे चुप रहने की इजाजत नहीं देती।’’

उसने यह भी कहा कि उसके माता-पिता ने उसे सशस्त्र बलों में शामिल कर गलती की है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोफी के पिता और चाचा द्वारा वीडियो के सत्यापन के बाद गंदेरबल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू