देश की खबरें | पूर्व विधायक कलानी पर भाजपा नेता के कार्यालय के बाहर गैरकानूनी सभा करने के आरोप में प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के कार्यालय के बाहर गैर कानूनी सभा करने और उनके रिश्तेदार को धमकाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक पप्पू कलानी और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के कार्यालय के बाहर गैर कानूनी सभा करने और उनके रिश्तेदार को धमकाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक पप्पू कलानी और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 नवंबर को उल्हासनगर इलाके की है जब पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे थे।

उल्हासनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उल्हासनगर से भाजपा विधायक कुमार आयलनी के कार्यालय के बाहर गैर कानूनी सभा की और उनकी एक रिश्तेदार को भी धमकाया।

आयलनी की शिकायत के आधार पर 26 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2) (गैरकानूनी सभा करने), 190 (गैरकानूनी सभा में इकट्ठा प्रत्येक सदस्य को साझा मंशा के लिए किए गए अपराध का दोषी मानना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत कलानी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

आयलनी ने पिछले सप्ताह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी को हराकर उल्हासनगर विधानसभा सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

पप्पू कलानी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या का एक मामला भी शामिल है जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी