देश की खबरें | धर्मांतरण के बाद युवती के निकाह मामले में 10 के खिलाफ प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में आठ महीने पहले अपहृत एक युवती का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण और निकाह कराए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फतेहपुर, नौ दिसंबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में आठ महीने पहले अपहृत एक युवती का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण और निकाह कराए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी के मुताबिक, असोथर थाना क्षेत्र में करीब आठ माह पहले अपहृत युवती का बृहस्पतिवार को धर्मांतरण के बाद निकाह कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मामले की भनक लगने पर युवती की मां ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिनेश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मौलवी समेत 10 लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, छेड़खानी, विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन, गाली-गलौज और बलवा की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौलवी और निकाह करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिश्रा के मुताबिक, फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को करीब आठ माह पहले असोथर थाने के सातोंपीत निवासी अहमद अंसारी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

उन्होंने बताया कि युवती की मां ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

मिश्रा के अनुसार, सातोंपीत गांव में बृहस्पतिवार को युवती का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने के बाद अहमद अंसारी उसके साथ निकाह कर रहा था। उन्होंने बताया कि बेटी की खोजबीन करते हुए मां मौके पर पहुंची और हंगामा कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि गांव में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को थाने ले आई। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अहमद अंसारी और मौलवी लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड