विदेश की खबरें | फिनलैंड आज आधी रात से रूसी पर्यटकों के प्रवेश पर लगाएगा पाबंदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सैद्धांतिक रूप से इस फैसले का मकसद फिनलैंड में रूसी पर्यटकों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाना है।
विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सैद्धांतिक रूप से इस फैसले का मकसद फिनलैंड में रूसी पर्यटकों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाना है।
सरकार ने इस फैसले को यह कहकर न्यायोचित ठहराया है कि फिनलैंड में रूसी पर्यटकों का लगातार आना देश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरे में डाल रहा है।
यह भी कहा गया है कि फिनलैंड ने इस मामले पर यूक्रेन के नेताओं समेत अन्य लोगों के साथ विचारविमर्श किया है।
हाविस्टो ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से संबंधित सुरक्षा खतरों, रूसी की ओर से कराए गए ‘अवैध’ जनमत संग्रह और हाल ही में नार्ड स्ट्रीम पाइलाइन में हुए रिसाव की घटनाओं का जिक्र किया।
हालांकि, रूसी नगारिक अब भी पारिवारिक, अध्ययन या काम करने जैसे कारणों से फिनलैंड में प्रवेश कर सकेंगे। दोनों देश एक-दूसरे के साथ 1340 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।
अभी तक रूसी लोग अन्य यूरोपीय देशों के लिए रवाना होने से पहले फिनलैंड में दाखिल होते थे, क्योंकि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से रूस से सीधी उड़ान पर पाबंदी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)