देश की खबरें | हमें शक्ति मिलने पर लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी : शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि ‘‘प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।’’

सतारा, 18 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि ‘‘प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।’’

इस योजना के तहत, ढाई लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में 1,500 रुपये दिये जा रहे हैं।

शिंदे ने सतारा में योजना की शुरुआत किये जाने के अवसर पर कहा, ‘‘मेरी सरकार 1,500 रुपये पर नहीं रुकेगी। अगर आप हमें शक्ति देंगे तो पैसा बढ़ जाएगा।’’ उनका बयान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है।

शिंदे ने कहा कि अब तक एक करोड़ पात्र महिलाओं को 3,000 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और इस वर्ष के लिए 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाडकी बहिन योजना’ और तीन मुफ्त सिलेंडर देने की पहल महिलाओं को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाने का प्रयास है, न कि चुनावी हथकंडा।

उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हालांकि, दुष्ट सौतेले भाई इन योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं।’’

शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे 1,500 रुपये के महत्व और मूल्य को नहीं समझेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू