देश की खबरें | विशाखापत्तनम गैस रिसाव में जान गंवाने वालों के परिवारों को 50,000 रुपये की वित्तीय मदद: चंद्रबाबू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता- जिसे वह व्यक्तिगत रूप से सौंपना चाहते थे, अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।

जियो

अमरावती, 15 जून तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता- जिसे वह व्यक्तिगत रूप से सौंपना चाहते थे, अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।

गौरतलब है कि गैस रिसाव की घटना में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि तेदेपा ने कहा कि वह 15 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 246 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

15 परिवारों को लिखे अलग-अलग पत्रों में, नायडू ने कहा कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी सरकार ने उन्हें शहर का दौरा करने की अनुमति नहीं दी और इसलिए वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलकर सहायता राशि नहीं सौंप सकते।

पत्र में, तेदेपा प्रमुख ने दावा किया कि जब वह बंदरगाह शहर जाने वाले थे, तो एक पूरी उड़ान कैसे रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली में 20 जून से हर दिन होगी 18,000 COVID-19 संक्रमित की जांच.

नायडू ने कहा, ‘‘अब, तेदेपा नेता हर शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है।’’

उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई किसी भी तरीके से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘" लेकिन प्रत्येक परिवार को हिम्मत रखनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। तेदेपा हमेशा लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहेगी और हर समय हरसंभव मदद देती रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\