जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय का बैंक कर्मियों को प्राथमिक आधार पर टीका दिलाये जाने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने स्वास्थ्य और गृह मंत्रालयों से बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के कर्मचारियों को प्राथमिक आधार पर कोविड-टीका दिलाये जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने स्वास्थ्य और गृह मंत्रालयों से बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के कर्मचारियों को प्राथमिक आधार पर कोविड-टीका दिलाये जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

मंत्रलय ने हाल में भेजे पत्र में कहा कि इससे बैंक कर्मचारी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकेंगे। साथ ही इस कठिन समय में जब कई राज्यों में कोरोना के फिर से नये मामले तेजी से आ रहे हैं, ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के आंकड़े के अनुसार बैंक कर्मचारियों की कुल संख्या 13.5 लाख है। इसमें से करीब 600 कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत कोविड-19 के कारण हुई है। प्रतिशत के हिसाब से यह कुल कर्मचारियों का 0.04 प्रतिशत है।

वित्त विभाग ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ वितरण और निकासी को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है।

इसी प्रकार, डिजिटल माध्यम से भुगतान पर भरोसा बढ़ा है और एनपीसीआई के कर्मचारियों ने निर्बाध सेवा के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आईबीए ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर बैंक कर्मचारियों की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए टीकाकरण में प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शामिल करने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू