कमल हासन के कोविड-19 थीम सॉंग को गुनगुनाती नजर आयेंगी फिल्मी हस्तियां

कमल हासन के इस गीत को संगीतकार शंकर महादेवन, युवान शंकर राजा, आर अनिरुद्ध, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, अभिनेता सिद्धार्थ, एंड्रिया और श्रुति हासन ने अपनी आवाज़ दी है। यह गीत लिखने के साथ हासन ने इसे गाया भी है।

जमात

चेन्नई, 22 अप्रैल कोविड-19 महामारी को विषय बनाकर दिग्गज अभिनेता कमल हासन द्वारा लिखे गए गीत को देश के जाने-माने सितारों ने अपनी आवाज दी है। कमल हासन मानते हैं कि कलाकार हमेशा आशा की किरण बनकर उभरते हैं।

कमल हासन के इस गीत को संगीतकार शंकर महादेवन, युवान शंकर राजा, आर अनिरुद्ध, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, अभिनेता सिद्धार्थ, एंड्रिया और श्रुति हासन ने अपनी आवाज़ दी है। यह गीत लिखने के साथ हासन ने इसे गाया भी है।

हासन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार "अरीवम अनबम" (ज्ञान और प्यार) शीर्षक वाला यह गीत बृहस्पतिवार को रिलीज किया जाएगा।

      विज्ञप्ति में कहा गया है, "कमल हासन द्वारा लिखा गया गीत लोगों में आशा और सद्भावना का संचार करेगा। लोगों को यह विश्वास दिलाएगा कि हम एक देश के रूप में इस आपदा को झेल सकते हैं।"

     विज्ञप्ति की मानें तो जिन्होंने भी इस गीत में सहयोग किया वे सभी अलग-अलग स्थानों से शूटिंग कर रहे थे और तकनीकी टीम की मदद से इसे एक गीत के रुप में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "कलाकार हमेशा आशा के बीज बोते हैं। यह गीत हमें इस कठिन दौर को पार करने की ताकत देगा।"

      जिब्रान ने इस गीत का संगीत तैयार किया है और वह इसे बृहस्पतिवार को जूम एप पर हासन के साथ रिलीज करेंगे।

     वीडियो में संगीतकार देवी श्री प्रसाद, सिड श्रीराम, लिडियन और मुगेन राव भी हैं।

शुभांशि नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट