देश की खबरें | धर्मांतरण कानून पर याचिकाएं शीर्ष अदालत स्थानांतरित करने के लिए संयुक्त याचिका दायर करें: न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों को चुनौती देने वाले पक्षकारों से कहा कि वे विभिन्न उच्च न्यायालयों से इस मुद्दे को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली एक संयुक्त याचिका दायर करें।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों को चुनौती देने वाले पक्षकारों से कहा कि वे विभिन्न उच्च न्यायालयों से इस मुद्दे को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली एक संयुक्त याचिका दायर करें।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने एक पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा कि उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों के मद्देनजर सभी याचिकाओं को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली संयुक्त याचिका दायर की जानी चाहिए।

पीठ ने मामले को दो सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इस बीच, पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे की इन दलीलों पर गौर किया कि वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिकाओं में से एक ईसाइयों और मुसलमानों पर आक्षेप लगाती है।

पीठ ने उपाध्याय की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अरविंद दातार से कहा कि वह "आपत्तिजनक अंश" को हटाने के लिए एक औपचारिक याचिका दायर करें। दातार ने हालांकि कहा कि वह कथित सामग्री पर जोर नहीं दे रहे हैं।

मामलों में से एक में पीठ की सहायता कर रहे अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि उच्च न्यायालयों को स्थानीय कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “हम मामलों को स्थानांतरित नहीं कर रहे हैं। श्रीमान अटार्नी (जनरल), हम इस पर भी आपकी बात सुनेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल